फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

षड्यंत्र कर रही प्रदेश सरकार : बालकृष्ण

Fri, 29 May 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार पतंजलि योगपीठ के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है। बुधवार को हुई घटना में पुलिस सरकार की कठपुतली बनी हुई है। कई कांग्रेसी नेता हमारे सीधे विरोध में हैं और कई तत्व ऐसे हैं जो फूड पार्क को बंद करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिव्य योग मंदिर में पत्रकारों से वार्ता में आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि के कई लोग आहत हुए हैं। बावजूद इसके पुलिस हमारी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। 15 अप्रैल को भी थाने में कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन उस पर भी आज तक कार्रवाई नहीं की। जो व्यक्ति मरा है उसकी मौत का हमें दुख है।

उसके परिवार को राहत देने का प्रयास किया जाएगा। जो कुछ हुआ वह भीड़ और भगदड़ में हुआ है। आचार्य ने कहा कि जहां तक रामभरत का प्रश्न है, उन्हें गलत फंसाया गया है। रातभर पुलिस ने फूड पार्क के कई लोगों को बंदी बनाया है। बालकृष्ण ने कहा कि अधिकारी भी शिकायत नहीं सुन रहे हैं। हमारी ओर से कोई फायरिंग नहीं की।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कार्रवाई की है। इस षड्यंत्र के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। आचार्य ने पुलिस को दिए तीन शिकायत पत्रों की प्रतिलिपियां भी वितरित की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें