फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mansa Devi Stampede: मंदिर का सीढ़ियों वाला मार्ग बंद, पुलिस का पहरा लगाया; हादसे वाले स्थान पर पसरा सन्नाटा

Tue, 29 Jul 2025 01:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार

सार

मनसा देवी मंदिर मार्ग पर जाने के लिए दो पैदल मार्ग है। एक ब्रह्मपुरी की तरफ से आ रहा है और दूसरा अपर रोड से सीढ़ी वाला मार्ग है जबकि तीसरा मार्ग रोपवे है। सीढ़ी वाले मार्ग पर मंदिर से ठीक नीचे रविवार को भगदड़ मच गई थी और आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Mansa Devi Stampede - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनसा देवी मंदिर पर जाने वाले सीढ़ी मार्ग को हादसे के बाद बंद कर दिया गया है। यहां पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। दूसरी तरफ से पैदल मार्ग से श्रद्धालुओं की आवाजाही हो रही है। हादसे वाले स्थान पर अब पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, सुबह पहले दुकानें खोल दी गई, लेकिन जब वीडियो जारी हुआ तो फिर दुकानों को बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


मनसा देवी मंदिर मार्ग पर जाने के लिए दो पैदल मार्ग है। एक ब्रह्मपुरी की तरफ से आ रहा है और दूसरा अपर रोड से सीढ़ी वाला मार्ग है जबकि तीसरा मार्ग रोपवे है। सीढ़ी वाले मार्ग पर मंदिर से ठीक नीचे रविवार को भगदड़ मच गई थी और आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। 30 घायल हो गए थे, जिनमें छह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद सोमवार को सीढ़ी वाला मार्ग ऊपर से पूरी तरह बंद रहा। यहां पुलिसकर्मियों को तैनात करते हुए श्रद्धालुओं को जाने से रोकते हुए दूसरे मार्ग से भेजा गया। ये मार्ग पूरी तरह सूना नजर आया।

जिस जगह पर हादसा हुआ वहां भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इस स्थान से थोड़ा आगे मंदिर परिसर की दुकानें बनी हुई हैं। इन दुकानों को हादसे के बाद सोमवार सुबह खोल दिया गया, जब इसका किसी ने वीडियो बनाया और वायरल किया तो फिर दुकानों को बंद कर दिया गया। दिनभर दुकानें बंद रहीं, जबकि कुछ दुकानदार आगे तिरपाल ढककर अंदर बैठे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें