फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एसएसपी ने पुलिस लाइन रोशनाबाद का निरीक्षण कर परखीं व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जनपद के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सोमवार सुबह पुलिस लाइन रोशनाबाद पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सर्वप्रथम क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण कर जवानों की सलामी ली और शस्त्रों की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई, आवासीय व्यवस्था, भोजनालय और प्रशिक्षण से जुड़ी सुविधाओं का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों की बैरकों में पहुंचकर उन्होंने रहन-सहन, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए बेहतर सुविधाएं और अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। बैरकों की नियमित देखरेख, शस्त्रों के रखरखाव और परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता उसके अनुशासन और मनोबल पर निर्भर करती है, इसलिए पुलिस लाइन की व्यवस्थाएं दुरुस्त रहना अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें