फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार बनेगा अध्यात्म और विकास का केंद्र: सीएम

Mon, 05 Sep 2016 11:42 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
सीएम ने किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शिक्षक दिवस के मौके पर हरिद्वार के विकास में योगदान देने वाली अनेक प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखी जाएगी तभी राज्य का विकास हो सकेगा। शिक्षक और आम आदमी के हित में काम करने के लिए राज्य को उन्होंने देशभर का लीडर बताया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार को हिमालय और दिल्ली के बीच अध्यात्म व विकास का बड़ा केंद्र बनाया जाएगा।  
विज्ञापन

 प्रतिभा सम्मान समिति की ओर से आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु के बिना व्यक्ति का विकास असंभव है । गुरु की ही कृपा और उनके द्वारा दिए गए ज्ञान से ही प्रतिभाएं अलग-अलग क्षेत्र में अपना प्रदर्शन कर योगदान कर पाते हैं। गुरु को परिभाषित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिभा और दायित्व का बोध कराने वाला ही गुरु होता है जो अपने इस दायित्व का निर्वहन नहीं कर सकता वह पूजनीय नहीं हो सकता। उन्होंने अपनी सरकार को शिक्षक कल्याण के प्रति गंभीर बताते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य शिक्षक और आम आदमी के कल्याण के लिए काम करने की दिशा में सबसे अग्रणी राज्यों में है और मुख्यमंत्री वे रहें या फिर कोई और इस दिशा में राज्य की लीडरशिप बनी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का समग्र विकास तभी हो सकता है जब यहां की शिक्षा गुणवत्तापरक रहेगी। शिक्षकों से उन्होंने इस दिशा में काम करने का आग्रह किया।
  साहित्यकार डा. विष्णुदत्त राकेश ने पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व के बारे में बताया। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को महान विचारक बताया। राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त शिक्षक ओमप्रकाश भट्ट ने कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन समिति के संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा ने किया। इस दौरान दर्जाधारी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महंत मोहनदास, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी राजेंद्र सिंह, कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष चौहान, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राव आफाक अली, गृह सचिव विनोद शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें