फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एसपी सिटी ने कोतवाली का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। पुलिस अधीक्षक नगर दीपक सिंह ने मंगलवार को कोतवाली बहादराबाद अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी सिटी ने पुलिसकर्मियों की फिटनेस व टर्नआउट पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
कोतवाली में पहुंचने पर सलामी गारद ने एसपी सिटी को सलामी दी। एसपी सिटी ने शस्त्र व शासकीय संपत्ति का निरीक्षण किया गया। हथियारों को अधीनस्थ कार्मिकों से खुलवाकर और जोड़वाकर देखा गया। क्राइम किट बॉक्स को आपराधिक घटनाओं में अनिवार्य रूप से प्रयुक्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मालगृह के निरीक्षण में माल मुकदमाती सुव्यवस्थित व वर्षवार कॉलम में सुरक्षित पाया गया। 112 रिस्पॉन्स टाइम को कम रखने पर बल दिया। थानाध्यक्ष को मैस में भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, कर्मचारी बैरक, महिला हेल्प डेस्क कर सफाई और मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता से समय पर निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व सभी कर्मियों के साथ बैठक की। क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक और वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी सिटी ने कहा कि लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर समय से निस्तारण करें। आगामी त्योहारों व मेलों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतें, रात्रि गश्त और क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें