I
IIशिव विहार आर्य नगर में शिव विहार विकास समिति की बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से डॉ. केपीएस चौहान को संरक्षक, डॉ. एसपी चमोली अध्यक्ष, मुकेश कपूर को उपाध्यक्ष, विनीत चौहान को महासचिव चुना गया। इसके अलावा अविनेश कौशिक को संगठन मंत्री, दीपक चौहान को कोषाध्यक्ष, भजनलाल को ऑडिटर, कविता गुप्ता को प्रचार मंत्री, एडवोकेट अखिलेश शर्मा काे लीगल एडवाइजर, ठाकुर शानू चौहान को सहसचिव, सत्यपाल दीवान को कार्यालय प्रभारी और सतीश चौहान, एडवोकेट कुशलपाल सिंह चौहान, सुरेश कुमार शर्मा को सक्रिए कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। बैठक में काॅलोनी के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटवाने, काॅलोनी में पार्क बनवाने, अवारा कुत्तों से छुटकारा दिलाने और गंदे नालों की सफाई कराने, काॅलोनी में रात्रि में असामाजिक तत्वों के घूमने एवं शराब व नशेड़ियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की रात्रि गश्त करने के लिए स्थानीय पार्षद एवं महापौर से पुनः ज्ञापन पत्र प्रेषित का निर्णय लिया। 13 मार्च को भव्य होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित करने का भी फैसला लिया गया।I