फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: बेटे ने ही लगा दी दूसरे के नाम से पार्षद पिता की आरटीआई, मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में पुलिस

Wed, 23 Nov 2022 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

ज्वालापुर निवासी स्कूल संचालक एवं आरटीआई कार्यकर्ता अब्दुल सत्तार ने एसएसपी शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि षड्यंत्र करते हुए उसके नाम (अब्दुल सत्तार) का गलत इस्तेमाल करते हुए क्षेत्र के एक पार्षद की आरटीआई लगाई गई।
विज्ञापन
rti act - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरटीआई कार्यकर्ता को बदनाम करने की नीयत से उसके फर्जी हस्ताक्षर से पार्षद के कराए कार्यों की जानकारी हासिल करने के लिए आरटीआई दाखिल की गई। पार्षद ने कार्यकर्ता से बात की तो पता चला उसने कोई आरटीआई दाखिल नहीं की है। मामला पुलिस तक पहुंचा और छानबीन की गई तो पता चला कि आरटीआई पार्षद के बेटे ने दाखिल करवाई है।

विज्ञापन


पुलिस अब इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। ज्वालापुर निवासी स्कूल संचालक एवं आरटीआई कार्यकर्ता अब्दुल सत्तार ने एसएसपी शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि षड्यंत्र करते हुए उसके नाम (अब्दुल सत्तार) का गलत इस्तेमाल करते हुए क्षेत्र के एक पार्षद की आरटीआई लगाई गई। इसमें पार्षद की क्षेत्र के लोगों के लिए स्वीकृत कराई गई पेंशन और विकास कार्य आदि की जानकारी मांगी गई है।

ये बात क्षेत्र में फैलने के बाद उनकी छवि धूमिल हो रही है। आरोप लगाया कि षड्यंत्र के तहत उनके नाम और फर्जी हस्ताक्षर धोखाधड़ी की है। इस मामले में रेल चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक ने जांच करते हुए डाक खाने के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun Breaking:  24 नवंबर के सार्वजनिक अवकाश में बदलाव, अब 28 को गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस पर होगी छुट्टी
विज्ञापन


फुटेज के आधार पर एक युवक से पूछताछ की। उसने पूरी सच्चाई पुलिस के सामने बताई। युवक ने बताया कि पार्षद के बेटे के कहने पर बंद लिफाफा डाकखाने से उसने भेजा था। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है। धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें