फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं चोरी की शिकायत, कहीं लावारिस मिल रही बाइकें

Wed, 03 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद भी कांवडिय़े बाइक चोरी की शिकायतें लेकर लगातार कोतवाली पहुंच रहे हैं। वहीं कई जगहों पर बाइकें भी लावारिस मिल रही हैं। मंगलवार को बाइक चोरी की रिपोर्ट लिखाने के लिए अलग-अलग राज्यों के आधा दर्जन से ज्यादा कांवडिय़े कोतवाली पहुंचे। इनमें कुछ कांवडिय़ों की बाइकें लावारिस मिली बाइकों से बरामद भी हो गई।

हरिद्वार में 19 जुलाई से एक अगस्त चले कांवड़ मेले के दौरान वेस्ट यूपी, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली जैसे राज्यों के करोड़ों श्रद्धालु गंगा जल लेने हरिद्वार पहुंचे। मेले के अंतिम तीन दिनों में लाखों शिवभक्त बाइकों पर हरिद्वार आए। पार्किंग वाहनों से फुल होने से कांवडिय़ों ने जहां जगह मिली, वहीं वाहन खड़े कर दिए। वापसी में भीड़ के कारण कुछ कांवडिय़ों को यह भी याद नहीं रहा कि बाइक कहां खड़ी की थी। काफी ढूंढने पर भी बाइक नहीं मिलने पर वे लगातार बाइक चोरी की रिपोर्ट लिखाने कोतवाली पहुंचते रहे। अब कांवड़ मेला निपटने के दो दिन बाद तक भी कांवडिय़े रिपोर्ट लिखाने पुलिस के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस को कई जगहों पर सरकारी दफ्तरों के आस पास, आश्रम व मंदिर के अहातों में भी लावारिस बाइकें मिली। जिन्हें कोतवाली लाया गया। मंगलवार को बाइक चोरी की शिकायत लेकर पहुंचे कई कांवड़ियों की बाइकें लावारिस बाइकों में मिल गई। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि बाइक खड़ी कर भूल जाने वाले कुछ लोग रिपोर्ट लिखाने आ रहे हैं। कई जगहों से लावारिस बाइकें भी मिली हैं। तहरीर के आधार पर कार्यवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें