फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 11.39 ग्राम हेरोइन के साथ मेरठ का एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार/पथरी। पथरी थाना क्षेत्र में हेरोइन की तस्करी करने पहुंचे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रवीण कुमार निवासी ग्राम जिटोली, थाना कंकरखेड़ा, जिला मेरठ यूपी के कब्जे से 11.39 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, 20 मई की शाम फेरूपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार टीम के साथ संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। धनपुरा स्थित जगराम विहार कॉलोनी में दीक्षा स्कूल वाली गली के पास पानी की टंकी के निकट एक मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति आम के बगीचे के पास स्मैक बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया।



पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रवीण कुमार निवासी मेरठ बताया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सीओ लक्सर देवेंद्र नेगी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 11.39 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक बेचने का काम करता है। वह हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था। बृहस्पतिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें