फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 15 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एएनटीएफ और पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 52.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी बाजार में कीमत 15 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम गश्त कर रही थी। तुलसी चौक से पहले पार्क के सामने एक व्यक्ति बाइक के साथ खड़ा नजर आया। पुलिस को देखते ही वह बाइक लेकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 52.08 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी शहजाद निवासी ग्राम सिकरोढ़ा, थाना भगवानपुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की बाइक को सीज कर दिया गया है। आरोपी स्मैक पीने के साथ बेचने का काम करता है। हरिद्वार में बाइक खड़ी कर मुरादाबाद स्मैक लेने गया था। वहां से लौटने के बाद यहां घूम रहा था और गांव जाने की फिराक में था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें