फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 5.10 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 5.10 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से पुलिस को स्मैक बेचकर इकठ्ठी की हुई 10 हजार की नकदी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाल रमेश तनवर के मुताबिक एसआई इंद्र सिंह सुमननगर बंधे पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति गढमीरपुर की तरफ से सुमननगर की तरफ आने वाला है। उसके पास स्मैक है। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी पथरी पुल तिराहा से गढमीरपुर जाने वाले रास्ते पर पहुंचकर चेकिंग करने लगे तो एक युवक बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। उसके बाद पुलिस टीम ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो उसने अपनी बाइक कच्चे रास्ते की तरफ मोड़ दी। इससे बाइक गिर गई, जिस पर पुलिस कर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम इकरार उर्फ बाला निवासी ग्राम पूरणपुर साल्हापुर कोतवाली रानीपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक बरामद हुई। स्मैक मिलने की सूचना पर सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे और उससे पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि वह स्मैक गढमीरपुर के मुंतजिर से लाया है, जिसे वह लड़कों को बेचता है। उसके पास से स्मैक बेचकर इकठ्ठी की हुई 10 हजार 500 रुपये की नकदी भी बरामद की गई। कोतवाल रमेश तनवर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें