फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आर्यनगर कॉलोनी में भी नहीं लगने दिए गए स्मार्ट मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध लगातार जारी है। आर्यनगर में भी स्मार्ट मीटर लगाने के लिए गए ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को कांग्रेसियों ने कॉलोनी से बैरंग लौटा दिया। बिना अनुमति के स्मार्ट मीटर लगाए गए तो उन्हें बंधी बना लिया जाएगा। विकास कॉलोनी के बाद वार्ड नंबर-22 आर्यनगर में पानी की टंकी के पास बृहस्पतिवार को फिर से मकान मालिकों की बिना अनुमति लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों पर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताते हुए लोगों के घरों में लग चुके स्मार्ट मीटरों को उतरवा दिया। स्मार्ट मीटर लगा रहे प्राईवेट कंपनी के कर्मचारियों को मौके से भगा दिया। मौके पर मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, युवा नेता अमित गुप्ता आदि ने उन्हें चेतावनी दी कि यदि शहर में कहीं भी बिना मकान मालिक की अनुमति के स्मार्ट मीटर लगाया तो वे उन्हें बंधक बना लेंगे। इस मौके पर मुकुल कुमार, पारस, सोनू, बेबी, रेखा, गगन, हिमांशु, चंपा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें