पथरी। शाहपुर शीतलाखेड़ा में भाजपाइयों ने कांग्रेस का पुतला जलाया। जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से भ्रामक प्रचार कर मामले को तूल देने की कोशिश कर रही है। साथ ही भाजपा की छवि खराब करने का काम कर रही है, जबकि अंकिता भंडारी प्रकरण में जांच एजेंसियां सही कार्य कर रही हैं। इसके बाद भी कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार, ग्राम प्रधान दीपक सैनी, जितेंद्र सैनी, नेत्रपाल सिंह चौहान, जयंत उर्फ छोटू, तेजपाल सिंह, नितेश कुमार मौजूद थे।