फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: विभिन्न संगठनों ने किया डोनाल्ड ट्रंप का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल। इंकलाबी मजदूर केंद्र और विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने चिन्मय डिग्री काॅलेज चौराहे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोध में प्रदर्शन कर अमेरिकी झंडे को आग के हवाले किया। प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवादियों ने एक संप्रभु और स्वतंत्र राष्ट्र वेनेजुएला पर सैन्य हमला कर उस पर कब्जा कर लिया है। इसके पीछे मुख्य कारण तेल भंडार पर कब्जा करना है। अंतरराष्ट्रीय नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए अमेरिकी सैन्य बलों ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और पत्नी सिलिया एडेला फ्लोरेस का अपहरण कर, उन्हें न्यूयार्क ले जाकर एक डिटेंशन सेंटर में बंद कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के नेतृत्व में किए गए इस साम्राज्यवादी आतंकवादी हमले का विरोध पूरे दुनिया में हो रहा है। संगठनों ने मांग कि है वेनेजुएला के राष्ट्रपति और पत्नी को तत्काल रिहा किया जाए। इस मौके पर नीशू कुमार, देवेंद्र, अनिल कुमार, सूरज अवस्थी, बसंती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें