फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सड़क पर हंगामा कर रहे छह युवकों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में सड़क पर खुलेआम हुड़दंग कर रहे छह युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया। कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जमानत मिल गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि रविवार की रात सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ युवक सड़क पर जमकर हंगामा कर रहे हैं। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान दीपक निवासी खालाटीरा, वीर सिंह निवासी शिवम विहार फेस–2, धर्मेंद्र पटेल निवासी सुल्तानपुर, अंकुश कुमार व अंकित कुमार निवासी शिवम विहार फेस–2 व अंकित निवासी खालाटीरा के रूप में हुई। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें