फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: विकास भवन में ग्राम प्रधान और साथियों से मारपीट में छह नामजद

Wed, 08 Jul 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, मनरेगा लोकपाल कार्यालय में हुआ था विवाद
विज्ञापन

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित विकास भवन में मनरेगा लोकपाल के समक्ष सुनवाई के दौरान ग्राम प्रधान और उसके साथियों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, मुजफ्फर निवासी ग्राम पीरपुरा, मंगलौर वर्तमान ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के अकिल उर्फ भुट्टू और उसके साथी काफी समय से पैसों की मांग कर रहे थे। रुपये नहीं देने पर वे विभिन्न अधिकारियों से झूठी शिकायतें कर दबाव बना रहे थे। शुक्रवार को विकास भवन रोशनाबाद में मनरेगा लोकपाल के समक्ष शिकायत की सुनवाई हुई थी। आरोप है कि शिकायत में किसी प्रकार का आधार नहीं मिला तो भुट्टू, राशिद, फिरोज, परवेज, तोकिर और अखलद भड़क गए और सभी ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि शोर सुनकर बचाने पहुंचे उनके बड़े भाई इंतजार, दाऊद, उस्मान, सुहैल और शमी के साथ भी मारपीट की। आरोप है कि दाऊद और उस्मान को जान से मारने की नीयत से हमला किया। वहां मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से उनकी जान बच सकी। जाते समय सभी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें