फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: प्लॉटिंग की सील तोड़ने पर छह कालोनाइजरों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुमनगर कालोनी में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से सील की गई अवैध चार कालोनियों में सील को क्षतिग्रस्त कर प्लाटिंग का कार्य करने पर कालोनाइजरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जेई की शिकायत पर छह कालोनाइजरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि प्राधिकरण ने प्लाटिंग को दोबारा से सील कर नोटिस चस्पा कर दिए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुमननगर में विनीत शर्मा की अवैध कालोनी में प्लाटिंग को 11 अक्तूबर को सील किया था। अर्जुन गोसाईं, चंदन सिंह की मां गंगा एसोसिएट बंधा मार्ग नंबर 5, बंधा नंबर 6 सुमन नगर में अवैध प्लाटिंग को 29 अप्रैल को सील कर दिया गया था। सतीश कुमार, सुनील कुमार की बंधा नंबर 7 व बंधा नंबर 6 के मध्य सुमन नगर में अनाधिकृत प्लाटिंग 29 अप्रैल और लक्ष्य एन्क्लेव के नाम से अजय कुमार की सलेमपुर मार्ग लेन नंबर सात ओम साईं स्टेट सुमन नगर में अवैध प्लाटिंग को विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया था।
लेकिन चारों कालोनियों में एचआरडीए की सील को क्षतिग्रस्त कर कालोनाइजरों ने फिर से चोरी-छिपे प्लाटिंग के कार्य को शुरू करा दिया। प्राधिकरण की टीम ने कालोनियों का निरीक्षण किया तो ये बात सामने आई। जिसके बाद मंगलवार की देर शाम को अवर अभियंता टीएस पंवार की ओर से छह कालोनाइजरों के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें