फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एक प्लाट दो लोगों को बेचा, प्रॉपर्टी डीलर सहित दो पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में एक प्लाॅट को दो अलग-अलग लोगों को बेचकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्रॉपर्टी डीलर सहित दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, ललिता निवासी गणेशपुरम, बूढ़ी माता मंदिर के पास कनखल ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने 16 अप्रैल 2024 को अपूर्व वालिया निवासी जगजीतपुर, छतरी वाला कुआं, कनखल से ग्राम जमालपुर कलां में स्थित 600 वर्गफुट का प्लाट नंबर 43 छह लाख में खरीदा था।
विज्ञापन

इसकी दाखिल-खारिज भी उन्होंने अपने नाम करा ली थी। आरोप है कि 30 अगस्त 2026 को जब वह प्लाॅट पर निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए मजदूरों को लेकर पहुंची तो वहां अमरदीप आर्य निवासी शिवपुरी कॉलोनी, गली नंबर पांच, जगजीतपुर, कनखल ने उन्हें रोकते हुए प्लाट को अपना बताया। इस पर उन्हें जानकारी हुई कि अपूर्व वालिया ने ये प्लाॅट पहले उन्हें बेचने के बाद दूसरे व्यक्ति को भी बेच दिया है।
विज्ञापन

आरोप है कि 31 अगस्त को वह अपने पति हितेश के साथ अपूर्व वालिया के घर पहुंची तो उसने शिकायत करने पर जान से मरवाने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट की शरण ली। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें