फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा समिति से निष्कासन पर सिख समाज में उबाल

विज्ञापन
कनखल स्थित निर्मल विरक्त कुटिया में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन गुरुनानक देव जी धर्म प्रचार समि - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
पाकिस्तान के करतारपुर गुरुद्वारा समिति से सिख समाज के निष्कासन ने सिक्खों में जबरदस्त गुस्सा है। सिख समाज के लोगों ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आए। उन्होंने कहा कि किसी भी गुरुद्वारे का संचालन बिना सिख समाज के नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

गुरुनानक देव जी धर्म प्रचार समिति की अगुवाई में सिख समाज ने कनखल स्थित निर्मल विरक्त कुटिया में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। कुटिया के संचालक बाबा पंडत ने कहा कि सिख समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान सरकार अपने फैसले पर दोबारा विचार करे। उन्होंने कहा कि करतारपुर गुरुद्वारा बिना सिख समाज के नहीं चल सकता। गुरुनानक दरबार गुरुद्वारा के प्रधान सुखदेव सिंह ने कहा कि पाकिस्तान सदैव हिंदुओं और पंजाबियों के खिलाफ कार्य करता है। करतारपुर गुरुद्वारे पर लिया गया फैसला जनहित में नहीं है। इसका पुरजोर विरोध किया जाता है। गुरु सिंह सभा के सचिव हरमोहन सिंह ने ने कहा कि भारत सरकार इस मामले को संज्ञान में लेते हुए विरोध दर्ज कराए। समिति के सचिव अनूप सिंह सिद्दू ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। प्रदर्शन करने वालों में बाबा पंडत, सत्यपाल सिंह, उज्जल सिंह, हरमोहन सिंह, सुदीप सिंह, बलविंदर सिंह, गुरविहार सिंह, गगनदीप सिंह, रंजीत सिंह, हरभजन सिंह, सुरेंद्र सिंह, जोधा सिंह, साहब सिंह, शमशेर सिंह, सोनू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें