फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: सिख समाज ने कंगना रणौत की फिल्म इमरजेंसी का किया विरोध, आपत्तिजनक दृश्य नहीं हटाए जाने पर दी चेतावनी

Mon, 09 Sep 2024 10:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाले फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चाओं में है। इस फिल्म का सिख समाज विरोध कर रहा है।
विज्ञापन
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री गुरु नानक देवजी धर्म प्रचार कमेटी के बैनर तले सिख समाज के लोगों ने सिडकुल स्थित पेंटागन मॉल में बने सिनेमा घर पर पहुंचकर अभिनेत्री और भाजपा से सांसद कंगना रणौत की फिल्म इमरजेंसी का विरोध किया। उन्होंने सिनेमा घर में न दिखाने के लिए मैनेजर से बात की।

विज्ञापन


इसके साथ ही चेतावनी दी कि जब तक फिल्म से आपत्तिजनक दृश्य नहीं हटाए जाएंगे, तब तक इसे सिनेमा घरों में नहीं लगने दिया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष सुबा सिंह ढिल्लो ने कहा कि फिल्म के ट्रेलर में सिखों की बहुत निर्दयी छवि दिखाई गई है, जो सरासर गलत और झूठ है।

सिखों की छवि को धूमिल करने की साजिश की कोशिश की गई है। सचिव अनूप सिंह सिद्धू ने कहा कि कंगना रनौत को सिखों की भावनाओं को आहत करने और नकारात्मक छवि दिखाने के लिए माफी मांगनी चाहिए। कहा कि कोरोना काल में सिखों का योगदान दुनिया ने देखा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: खुशखबरी... 11 विभागों में 4,400 पदों पर होगी भर्ती, जानिए आयोग कबसे करेगा भर्ती प्रकिया शुरू
विज्ञापन


संरक्षक बाबा पंडित ने कहा कि सिख समाज लोगों को खाना और शेल्टर मुहैया कराने में सबसे आगे रहे। कंगना रनौत ने इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। इंदिरा गांधी के कार्यकाल के मुख्य घटनाक्रमों को दिखाया है, जिनमें साल 1975 में लगी इमरजेंसी और 1984 के दंगों को भी दिखाया है। इस दौरान सतपाल सिंह चौहान, उज्जल सिंह, बापू जोगिंदर सिंह, विक्रमजीत सिंह, जसकरण सिंह, अभिजीत सिंह, अमरिंदर सिंह, योगराज सिंह, जोगन सिंह, अमरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, नवराज सिंह, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें