बहादराबाद। राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट की ओर से रविवार को सुमन नगर गली नंबर छह स्थित शिव मंदिर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। संगठन की सदस्य दीप्ति वर्मा, श्रद्धा और पूजा के नेतृत्व में करीब 100 सनातनियों ने अभियान में भाग लेकर हस्ताक्षर किए। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि महिला टीम का जज़्बा देखकर लगता है कि भगीरथ घाट का लक्ष्य अब दूर नहीं है। प्रतिदिन 100 हस्ताक्षर जुटाना एक लाख के लक्ष्य की ओर मजबूत कदम है।उन्होंने यह भी बताया कि महिला टीम मिलकर सुमन नगर के हर घर तक भगीरथ का संदेश पहुंचा रही है। इस मौके पर सत्यनारायण बिजल्वाण, निर्मला बिजल्वाण, भाव्या बिजल्वाण, राधे श्याम, पंकज शर्मा, श्रद्धा शर्मा, नमस्या शर्मा, पूजा बिष्ट, दीपक बिष्ट, शिवांश बिष्ट, आराध्या बिष्ट, पूनम वर्मा आदि मौजूद रहे।