फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्केटिंग प्रतियोगिता में सिद्धांत ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। गाजियाबाद स्थित पीएनएन मोहन पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 स्केटिंग प्रतियोगिता में डीपीएस दौलतपुर के छात्र सिद्धांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। सिद्धांत ने अंडर-19 बालक इनलाइन स्केटिंग श्रेणी में यह उपलब्धि प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रो-वाइस चेयरमैन विकास गोयल और प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव ने बताया कि कक्षा 11 के छात्र सिद्धांत ने प्रतियोगिता में धैर्य, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का शानदार परिचय दिया। उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विश्वास जताया कि वह अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर कोच संजीत नेगी को भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें