हरिद्वार। भूपतवाला की जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट भवन में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपे गए। समाजसेवी नितिन यादव यदुवंशी ने बताया कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बना पटरी मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क जगह-जगह टूटने से गहरे गड्ढे बन गए हैं, जबकि मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटें भी लंबे समय से बंद पड़ी हैं। आरोप लगाया कि बाजार हटने के बाद मोतीचूर स्टेशन मार्ग और आसपास के स्थानों पर दुकानें लगाने वाले छोटे व्यापारियों से कुछ लोग अवैध वसूली कर रहे हैं।