फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: टूटे पैनल वापस लेने से मना करने पर दुकानदार को पीटा

Wed, 06 May 2026 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में टूटे हुए पैनल वापस लेने से मना करने पर ग्राहक ने दुकानदार को पीट दिया। आरोप है कि उसने रॉड से हमला कर दुकानदार को घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरिफ अली निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर की रानीपुर क्षेत्र में पैनल की दुकान हैं। आरिफ ने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पहले कलीम निवासी ग्राम गढ़मीरपुर उनकी दुकान से पैनल खरीदकर ले गया था। आरोप है कि चार मई की शाम आरोपी दोबारा दुकान पर पहुंचा और पैनल वापस करने की बात कही। जब उसने पैनल देखे तो वे टूटे हुए थे, उसने सामान वापस लेने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इसी बात पर कलीम ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने दुकान में रखी लोहे की रॉड उठाकर उस पर हमला कर दिया। उसके सिर, हाथ और कमर में चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते समय जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें