फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बैंक खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 3.13 लाख

Wed, 06 May 2026 04:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

बैंक खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 3.13 लाख
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के बैंक खाते में सेंधमारी कर साइबर ठगों ने 3.13 लाख रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर खाते से रकम निकलने का संदेश आने पर पीड़ित को धोखाधड़ी की जानकारी हुई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, आदर्शनगर, राजा गार्डन निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका एसबीआई की कनखल शाखा में बैंक खाता है। बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन माध्यम से उनके खाते से 3 लाख 13 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से लगातार रकम कटने की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। बैंक पहुंचकर भी शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल से मामला ट्रांसफर होने के बाद कनखल पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रांजेक्शन और बैंक खाते की पूरी डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें