फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से बेची भेल शिवालिक नगर समिति की संपत्ति

Thu, 15 Dec 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 भेल शिवालिक नगर गृह निर्माण समिति की बेशकीमती संपत्ति को बेच देने का मामला तूल पकड़ रहा है। शिवालिकनगर वासियों ने सीओ सदर रामचंद्र राजगुरु से मिलकर तत्काल पूरे मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


व्यापारी नेता धर्मेेंद्र विश्रोई ने समिति के पूर्व सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पूर्व सचिव के खिलाफ आरोप पत्र भी कोर्ट में पेश दिया है जबकि मामले की विवेचना अभी जारी है। शिवालिक नगर वासियों को पता चला कि समिति की एक संपत्ति जो पूर्व में बेच दी गई थी अब उसे खरीददार ने तीसरे व्यक्ति बेच दिया है तब वह सीधे सीओ सदर रामचंद्र राजगुरु से मिलने पहुंचे। बताया कि जब मामला कोर्ट में विचाराधीन है ऐसे में संपत्ति कैसे बेची जा सकती है। लिहाजा प्रभावी कार्रवाई की जाए। यही नहीं संपत्ति पर हो रहे निर्माण को भी रुकवाया जाए। सीओ ने कोतवाली प्रभारी रानीपुर प्रदीप बिष्ट को तुरंत निर्माण कार्य रुकवाने के निर्देश दिए। सीओ से मिलने वालों में सामुदायिक केंद्र के सचिव सुनील शर्मा, धर्मेंद्र विश्रोई, शमशेर अली, सरदार इंद्रजीत सिंह, अतुल शर्मा, लालसिंह, काशीनाथ, देवेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें