उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में शराब के नशे में धुत रहे दो युवकों ने सरेराह युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती के परिजन की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले युवकों को हिरासत में ले लिया है।
क्षेत्र में रहने वाली एक युवती शनिवार देर शाम अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान दो युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। पहले तो युवकों ने युवती से उसके भाई का मोबाइल फोन नंबर मांगा। फिर उसके साथ छेड़छाड़ शुरूकर दी। जैसे-तैसे मौके से भाग निकली। युवती ने घर पहुंचकर परिजन को पूरे मामले से अवगत कराया। फिर परिजन अपने परिचितों के साथ एकत्र होकर सीधे खड़खड़ी चौकी पहुंच गए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया। वे शराब के नशे में धुत थे। खड़खड़ी चौकी प्रभारी रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि इस संबंध में अभी लिखित में शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।