फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह की रैली राज्य के विकास का शंखनाद : जाजू

Fri, 24 Jun 2016 12:01 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
जाजू पहुंचे हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार पहुंच कर 25 जून को होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से उत्तराखंड के विकास का शंखनाद होगा।   
विज्ञापन

 बाईपास स्थित एक होटल में पार्टी के प्रमुख कार्यालय में प्रमुख पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह रैली राज्य के विकास के शंखनाद की रैली है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मनमुटावों को छोड़कर पूरी मुस्तैदी से रैली की सफलता के लिए जुटने का आह्वान किया।
 बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक मदन कौशिक, रैली के संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश महासचिव, नरेश बंसल, खजानदास, मयंक गुप्ता, कैलाश पंत, केदार जोशी, धनसिंह रावत, ओमप्रकाश जमदग्नि, जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर आदि नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद सभी पदाधिकारी रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए देहात में चले गए। श्याम जाजू ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में जिलाध्यक्ष सुरेश राठोर और विधायक चंद्रशेखर भट्टेवाले, अजय भट्ट ने मंगलौर, रानीपुर, रुड़की और झबरेड़ा, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्रों में सभाएं की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू का स्वागत किया।
विज्ञापन

---------------

रैली के लिए की सभा
धनौरी । क्षेत्र के डालूवाला मजवता गांव में भारतीय जनता पाटी के कार्यकर्ताओं ने रैली के लिए सभाएं की। इस दौरान प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं।  ज्वालापुर विधायक चंद्रशेखर प्रधान ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में आपदा घोटाला, आबकारी घोटाला, सिडकुल घोटाला, खाद्यान्न घोटाला कर प्रदेश का विकास कर ठप कर दिया।  जिला अध्यक्ष सुरेश राठौर, डा सतीश सैनी ,नकली राम सैनी ,मोहित धीमान, निरमल सिंह, सुशील चौहान, आशीष सैनी, सुधीर सैनी, अमन सैनी, आदि लोग मौजूद रहे। क्षेत्र के गढमीर, सोहलपुर, आदि में भी सभाएं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें