फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अवैध वसूली में दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में भ्रष्टाचार के आरोप में दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। ये कर्मचारी आउटसोर्स पर शिवालिक नगर पालिका में तैनात किए गए थे, लेकिन इनकी ओर से अवैध वसूली की जा रही थी। जिस पर ये कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

शिवालिक नगर पालिका में बोर्ड बैठक के प्रस्ताव में छेड़छाड़, विकास कार्याें के सरकारी धन में घोटाले की जांचें चल रही हैं। जिनमें कब क्या आदेश आ जाए, कहा नहीं जा सकता है, लेकिन अब आउटसोर्स कर्मचारियों की ओर से भी भ्रष्टाचार की गंगा में हाथ धोए जा रहे हैं।
दरअसल, भगवानपुर कसक एचआर सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड करोंदी की ओर से शिवालिक नगर पालिका में कर्मचारियों की ओर से की जाती है। इनमें असद अली और इस्तकार अली को कार्य के लिए पालिका क्षेत्र में भेजा गया था। इन्हें शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में दैनिक तहबाजारी और साप्ताहिक पीठ के कार्य का दायित्व दिया गया था।
विज्ञापन

सभासद गरिमा मिश्रा की ओर से दोनों कर्मचारियों पर पालिका क्षेत्र से अवैध वसूली की शिकायत की गई थी। उन्होंने अवैध वसूली के सबूत भी दिए थे, जो जांच होने पर सत्य साबित हुए। इससे मामले को गंभीरता से लेते हुए शिवालिक नगर पालिका प्रशासन ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है। जिसमें शिवालिक नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार की ओर से दोनों कर्मचारियों की सेवाएं 30 अगस्त से समाप्त कर दी है। उनकी ओर से कार्रवाई का पत्र कंपनी को भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें