फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हाथियों का तांडव, स्कूल की दीवार ढहाई

Sat, 28 Mar 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
खाला टीरा गांव में हाथी ने तोड़ी दीवार । संवाद
विज्ञापन
सिडकुल। क्षेत्र के ग्राम पंचायत खाला टीरा में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक सप्ताह से हाथियों का झुंड दिन-रात गांव में उत्पात मचा रहा है। ताजा घटनाक्रम में हाथियों ने ग्राम टांडा टीरा स्थित जूनियर हाई स्कूल की चहारदीवारी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। हाथियों के इस निरंतर मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है बल्कि खेतों में खड़ी फसलों को भी तहस-नहस कर रहा है। किसानों की मेहनत पर हाथी लगातार पानी फेर रहे हैं। आलम यह है कि ग्रामीण अब शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं और दिन के समय भी अकेले बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र में तत्काल प्रभावी गश्त बढ़ाई जाए और हाथियों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। क्षेत्रीय रेंजर जितेंद्र कुकरेती ने बताया कि टीम लगातार गश्त कर रही है, सूचना मिलने पर मौके पर टिम पहुंच रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें