फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियाें का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जनपदों में आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल किया गया। बैडमिंटन में बालक वर्ग अंडर-13, 17, 19, फुटबाल में बालक वर्ग अंडर-19, वॉलीबाल बालिका ओपन वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। बैडमिंटन खेल के प्रशिक्षक मंगल सिंह की ओर से बैडमिंटन खेल के बच्चों का ट्रायल लिया गया। 80 बच्चों ने ट्रायल में प्रतिभाग किया। अंडर-19, अंडर में 4, अंडर 13 में 3, अंडर 17 में 2 खिलाड़ियों का चयन किया गया। फुटबाल में शुभम बोहरा ने 62 बच्चों का ट्रायल लिया। 14 बच्चों का चयन हरिद्वार टीम से किया। वॉलीबाल में 75 बच्चों ने चयन ट्रायल दिया। इनमें 10 बच्चों का चयन खेल प्रशिक्षक गौरव कुमार ने किया। चयन ट्रायल में चयनित टीम और बालक बालिकाओं को जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें