फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसमी बदलाव, करेगा बच्चों-बुजुर्गों की सेहत पर वार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम लगातार करवट बदल रहा है। दोपहर में चटक धूप खिल रही है तो सुबह-शाम ठंडी हवा चल रही है। तापमान के उतार-चढ़ाव में थोड़ी सी लापरवाही बीमार बना सकती है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार का वार हो सकता है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से मौसम लगातार बदल रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव है। दोपहर में चटक धूप खिल रही है जबकि सुबह-शाम ठंड है। दोपहर की धूप के चलते अधिकतर कामकाजी लोग घर से बाहर निकलने पर स्वेटर और जैकेट पहनने से गुरेज कर रहे हैं। बच्चे और बुजुर्ग भी गर्म कपड़ों से दूरी बना रहे हैं। बुजुर्ग सुबह-शाम वॉक पर निकल रहे हैं। नहर पटरी रोड पर सुबह-शाम बुजुर्ग ट्रैक शूट पहने वॉक करते नजर आने लगे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मार्च पहले सप्ताह पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना है। इससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी।
जिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डा. चंदन मिश्रा के मुताबिक मार्च में मौसमी बीमारियों लोगों को परेशान करती हैं। अचानक तापमान कम और ज्यादा होने लगता है। शरीर को उस तापमान में ढलने में समय लगता है। गर्मी का एहसास होते ही लोग शर्ट और टी शर्ट पर आ जाते हैं। ठंड लगने से सर्दी जुकाम, खांसी और बुखार की चपेट में आ जाते हैं। डॉ. मिश्रा बताते हैं इस मौसम में सबसे अधिक एहतियात बरतने की जरूरत होती है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संदीप टंडन बताते हैं कि इस मौसम में हार्ट, दमा और आर्थराइटिस के मरीजों को ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। सुबह-शाम वॉक करते समय ठंड से बचाव जरूरी है। डॉ. टंडन का कहना है कि मौसमी बदलाव से होने वाली बीमारियों की चपेट में सबसे अधिक बुजुर्ग और बच्चे आते हैं। इनमें इम्युनिटी कमजोर होती है। मार्च के आखिर तक बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं। फ्रिज का पानी और आइसक्रीम कतई न दें। फ्रिज में रख फलों को भी सामान्य तापमान पर आने के बाद ही खिलाएं। छोटी-छोटी सावधानियां से मौसमी बदलाव से होने वाली बीमारियों से बचाव करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- गुनगुनी धूप सेकें
- सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें
- फ्रिज में रखा पानी न पीयें
- कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम खाने से बचें
- दिल के मरीज धूप निकलने पर ही वॉक पर जाएं
- बुजुर्ग ठंडी हवा से बचाव करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें