फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम, एसपी सिटी समेत कई खिलाफ वाद दायर

Wed, 02 Mar 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कुंभ क्षेत्र का विस्तार करने की मांग को लेकर 15 फरवरी से अनशन पर बैठे ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद को सोमवार देर रात जबरन उठाकर अस्पताल ले जाने का मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। मातृसदन के ब्रह्मचारी दयानंद ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हत्या की नीयत से आत्मबोधानंद का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए प्रकीर्ण वाद दायर कराया है।
विज्ञापन

वाद में बताया गया है कि सोमवार रात करीब 11 बजे एडीएम जीवन सिंह नगन्याल, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर, सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह, एसओ कनखल रितेश शाह और 15 पुलिसकर्मी उनके आश्रम में जबरन घुस आए। उन्होंने अनशन कर रहे ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद को जबरन उठा लिया और गाड़ी में डालकर ले गए। प्रशासनिक और पुलिस टीम के इस कृत्य का विरोध भी किया गया लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं हुआ। याचिका में आरोपियों को तलब कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की अपील की गई है। मातृसदन के अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने बताया कि मुकदमे को प्रकीर्ण वाद के रूप में दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें