फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी पद्मावती को मनाने पहुंची एसडीएम निराश लौटीं

विज्ञापन
साध्वी पद्मावती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
गंगा की अविरलता सहित विभिन्न मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठीं मातृसदन की अनुयायी साध्वी पद्मावती का अनशन नए साल के पहले दिन भी जारी रहा। उन्होंने संकल्प दोहराया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, वह अनशन पर अडिग रहेंगी। इस दौरान एसडीएम कुश्म चौहान भी उन्हें मनाने पहुंचीं, लेकिन कामयाब नहीं हो सकीं।
विज्ञापन


उधर, मातृसदन के अध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने भी कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक साध्वी पद्मावती का अनशन जारी रहेगा। उन्होंने सरकारों पर भी गंगा की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

मांग की कि गंगा के लिए अपने प्राण त्यागने वाले स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद और जीडी अग्रवाल जिन मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे, उन सभी को पूरा किया जाए। इनमें उत्तराखंड की निर्माणाधीन और लंबित जल विद्युत परियोजनाओं को निरस्त करना, गंगा के लिए कानून बनाना और गंगा में खनन पर पूरी तरह रोक लगाना आदि मांग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें