हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन की रेलवे कॉलोनी में एक रेलवे कर्मचारी के आवास का ताला खोलकर स्कूटी चोरी कर लेने में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। रेलवे विद्युत विभाग में कार्यरत पंकज कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 सितंबर को उनकी ड्यूटी सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर संचालन में थी। शाम करीब 4:20 बजे वह ड्यूटी समाप्त कर रेलवे कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पहुंचे। आवास का ताला खुला देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई। अंदर जाकर देखा तो उनकी स्कूटी गायब थी। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि वाहन चोर की तलाश की जा रही है। संवाद