फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्कूटी सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। शनिवार को चंडी देवी के हादसे में एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खेमचंद्र (21) पुत्र भुवन चंद्र, निवासी कांगड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह बिष्ट ने बताया कि परिवार के सदस्यों के अनुसार खेमचंद्र स्कूटी से हरिद्वार गाय के लिए चारा लेने जा रहा था। चंडी देवी मंदिर के पास कार सवार ने दरवाजा खोल दिया, जिससे युवक टकराकर गिर गया और सड़क किनारे पत्थर से टकरा गया।
घायल अवस्था में ही उसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सिर में गंभीर चोट होने से उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को भी दी। फिलहाल इस मामले की पूरी जांच की जा रही है। वहीं, थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें