फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: टक्कर लगने के बाद स्कूटी सवार को डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में वाहनों की टक्कर के बाद स्कूटी सवार को नीचे गिराकर पिता-पुत्र ने बुरी तरह पीटा। लाठी-डंडों से पिटाई होने से दूध विक्रेता घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मुकेश सिंह निवासी शिव शक्तिपुरम जमालपुर ने शिकायत देकर बताया कि आठ सितंबर की सुबह उसका भाई आत्मा सिंह पुत्र ब्रह्मदेव सिंह निवासी सुभाषनगर दूध लेकर अपनी स्कूटी से गली में वापस आ रहे थे। तभी पड़ोसी राजेश कश्यप का पुत्र तेजपाल कश्यप गली के बाहर की तरफ जा रहा था। दोनों की आपस में गाड़ी की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों में बहस हो गई।

आरोप है कि तेजपाल कश्यप ने गाली-गलौज शुरू कर दी। अपने पिता राजेश कश्यप को धारदार हथियार व डंडे लेकर बुला लिया। फिर आत्मा सिंह को नीचे गिराकर बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया। उसके सिर और सीने में चोटें आई। मोहल्ले के लोगों ने आकर किसी तरह बचाया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें