गैस सिलिंडर की डिलीवरी करने वाले गैस एजेंसी के आदमी के रेहड़े से स्कूटी सवार ने सिलिंडर चुराया और फरार हो गया।
ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी के मुुताबिक पदार्था के गांव फेरूपुर निवासी संदीप कुमार ने शिकायत देते हुए बताया कि वह सिद्धी विनायक इंडेन गैस सर्विस पर डिलीवरी मैन का काम करता है। संदीप का कहना है कि रोज की तरह चार अगस्त को भी रेहडे़ से गैस सिलिंडर एजेंसी से लेकर वितरण करने के लिए गया था। दोपहर 12 बजे संदीप गंगन फोटो स्टोडियो मोहल्ला झांडान बाजार पहुंचा और रेहड़े को साइड में खड़ा कर उपभोक्ता के घर की दूसरी मंजिल पर सिलिंडर देने के लिए चला गया। जब वापस आया तो देखा कि एक व्यक्ति स्कूटी पर दो सिलिंडर रखकर भाग गया। कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी के मुुताबिक मुकदमा दर्ज कर सिलिंडर चोरी कर ले जाने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है।