फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ के बेटे को बचाने कूदा युवक डूबा

Thu, 25 May 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बुआ के बेटे को बचाने के के लिए गंगा में कूदा दिल्ली का युवक डूब गया। जल पुलिस के सर्च ऑपरेशन के बाद भी युवक को कोई पता नहीं चल सका। घटना बुधवार को रोड़ीबेलवाला चौकी क्षेत्र के ठोकर नंबर एक घाट की है।
विज्ञापन


दिल्ली के आदर्श नगर का रहने वाला युवक अनमोल गुजराल (21) पुत्र संजीव गुजराल अपने बुआ के बेटे राहुल के साथ हरिद्वार आया था। दोनों युवक बुधवार को ठोकर नंबर एक पर गंगा में स्नान करने के लिए चले गए। इसी दौरान राहुल तेज बहाव की चपेट में आ गया। शोर होने पर पास में ही नहा रही एक महिला ने अपनी साड़ी फेंककर राहुल को बचा लिया, लेकिन राहुल को बचाने के लिए गंगा में कूछा अनमोल डूब गया। सूचना मिलने पर पहुंची जल पुलिस ने बुधवार से लेकर बृहस्पतिवार को दिनभर अनमोल की तलाश की,  लेकिन कुछ अता पता नहीं चल सका। एसएसआई अजय सिंह  ने बताया कि पानी मैटमैला होने के कारण दिक्कत हो रही है। बोट की मदद से भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया था लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें