फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया से हमारी प्रॉपर्टी बचाओ साहब

Fri, 13 May 2016 12:27 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
साहब हमारी जमीन बचाओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। शहर और आसपास के सीनियर सिटीजन की समस्याओं और पुलिस से उनकी शिकायतों को जाने के लिए बुलाई बैठक में बुजुर्गों का दर्द छलक उठा। बैठक में बुजुर्गों ने शहर में बढ़ते अपराध, बिगड़ती यातायात व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। बुजुर्गों की चिंता सबसे ज्यादा इस बात को लेकर थी उनकी संपत्तियों पर माफिया नजर गाड़े हैं। माफिया उनके भूखंड पर कब्जा कर लेते हैं और फिर समझौता करने के लिए दबाव बनाते हैं। न मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जाती है।  
विज्ञापन

रिटायर्ड होमगार्ड मुन्नी तिवारी हत्याकांड के बाद एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बुजुर्गों की समस्याओं और उनकी सुरक्षा पर फोकस करने के लिए बृहस्पतिवार को मेला नियंत्रण भवन में बैठक बुर्लाई। जब बुजुर्गों ने बेबाक अंदाज में अपना पक्ष एसएसपी के समक्ष रखा तो वह हतप्रभ रह गए। बुजुर्गों ने अपनी सुरक्षा को लेकर ठोस इंतजाम करने की बात की। कहा कि वे अलग से एक हेल्प लाइन चाहते हैं। एक बुजुर्ग बोले कि सिडकुल में अपराधियों का बोल बाला है। शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था, बुजुर्गों की हत्याएं, प्रॉपर्टी पर कब्जे, अनियंत्रित दौड़ रहे वाहन, प्रेशर हार्न, अतिक्रमण, अवैध बस्तियां, परिजन द्वारा उत्पीड़न, ऑटो रिक्शा-विक्रम चालकों की मनमानी सरीखे सवाल एसएसपी के समक्ष उठाए। सिडकुल क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का मामला भी उठा। एसएसपी ने आश्वस्त किया कि, पुलिस कंट्रोल रूम के सौ नंबर पर तुरंत रिस्पांस मिलेगा। हर थाने कोतवाली के स्तर पर बुजुुर्गों को सूचीबद्ध किया जाएगा। समय समय पर बुजुर्गों से मुलाकात भी करते रहे या मोबाइल फोन पर संपर्क में रहे ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो। इस दौरान एसपी सिटी नवनीत सिंह, सीओ सदर राजीव मोहन, एसओ कनखल रितेश शाह, निरीक्षक ज्वालापुर धीरेंद्र सिंह रावत, एसओ श्यामपुर अनुज सिंह, एसएसआई गिरिश चंद्र शर्मा मौजूद रहे।
-----------
महिला डेस्क आए वजूद में
हरिद्वार। बैठक में पहुंची एक मात्र महिला कांग्रेसी नेत्री अंजू द्विवेदी ने एक महिला डेस्क की आवश्यकता बताई। बोली कि, चौपहिया वाहन से काली फिल्म उतरवाई जाए। वे कौन लोग है, जो ऐसे वाहन इस्तेमाल करते हैं उनका सत्यापन हो। महिला अपराध पर शिकंजा कसा जाए। बेलगाम दौड़ने वाले ऑटो रिक्शा विक्रम पर कार्रवाई हो।
विज्ञापन

----------------
शिवालिक नगर में असुरक्षित है बुजुर्ग
हरिद्वार। बुजुर्ग इंद्रसिंह दुग्गल बोले कि बुजुर्ग सड़क पर असुरक्षित हैं। अतिक्रमण से सड़कें पटी हुई है। युवा वर्ग बेलगाम होकर दुपहिया वाहन दौड़ाते हैं। साइकिल पर रेडियम लाइट नहीं है ऐसे में दुपहिया वाहन चलाने वाले बुजुर्ग दुर्घटना का शिकार बनते है।
---------------
पुलिस नहीं दर्ज करती एफआईआर
हरिद्वार। एक बुजुर्ग सुभाष चंद्र ने थाने में बुजुर्गों की शिकायत की सुनवाई न होने का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि उनके एक परिचित महिला के मोबाइल फोन पर कोई अभद्रता कर रहा था। शिकायत करने थाने पहुंचे तो कोई सुनवाई नहीं हुई।
------------------
आवासीय कालोनियों व्यापारिक गतिविधियां
हरिद्वार। बुजुर्ग हिमांशु द्विवेदी ने आवासीय कालोनियों के व्यवसायिक इस्तेमाल होने का मामला उठाया। बोले कि, कालोनियों के प्रवेशद्वार पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुल गए हैं। जाम की स्थिति बनी रहती है। कालोनियों में कोचिंग सेंटर, जिम खुलने से पूरी अव्यवस्था फैल गई है।
-----------
ये रहे मौजूद
हरिद्वार। बैठक में कांग्रेसी नेता प्रदीप चौधरी, नईम अख्तर कुरैशी, गंगा सभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी, महामंत्री रामकुमार मिश्रा, चौधरी चरण सिंह, सेवालाल, सुभाष चंद्र, तिलकराम, हरी सिंह बिष्ट समेत बड़ी संख्या में बुजुर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें