फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतपाल पर निर्दलीय लड़ने का दबाव

Sat, 21 Jan 2017 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को कांग्रेस का टिकट मिलने का विरोध कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ता दिन भर अपने नेता पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का दबाव बनाते रहे। उन्हें जीत के गणित भी गिनवाए गए। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि वे ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के समर्थन में काम नहीं करेंगे। बार- बार डाले जा रहे दबाव के बावजूद सतपाल इससे सहमत नहीं दिखें।अमर उजाला से बातचीत में कहा कि कार्यकर्ताओं की बात और गुस्सा जायज हो सकता है लेकिन पार्टी का आदेश सर्वोपरी है। पार्टी ने जो भी निर्णय लिया है, उससे कार्यकर्ताओं को मनाने का प्रयास करूंगा।       
विज्ञापन


      
 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बीच सतपाल ब्रह्मचारी के राधाकृष्ण धाम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष तथा मदन कौशिक के स्थान पर शहर से टिकट की मांग कर रहे ओमप्रकाश जमदग्रि की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। ओमप्रकाश जमदग्रि सुबह से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन से लेकर देर शाम हुए हंगामे के समय भी आश्रम में मौजूद थे। हालांकि उन्होंने कहा कि वे महज व्यक्तिगत संबंधों के चलते आश्रम में आए थे। कांग्रेस की राजनीति से उन्हें कोई लेना देना नहीं है, लेकिन उनकी मौजूदगी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। वर्ष 2003 में सतपाल ब्रह्मचारी के पालिकाध्यक्ष के चुनाव के समय उन्होंने भाजपा से घोषित रूप से छुट्टी लेकर चुनाव लड़वाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें