फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत के छात्र स्वयं को किसी से कमतर न आंके: विनोद प्रसाद रतूड़ी

विज्ञापन
उत्तराखंड संस्कृत विवि में आयोजित अंतर-महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संस्कृत शिक्षा सचिव विनोद प्रसाद रतूड़ी, कुलपति प्रो. देवी प्रसाद त्रिपाठी, कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने विजेताओं को ट्राफी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर संस्कृत शिक्षा सचिव विनोद प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि संस्कृत के विकास के लिए और कार्य करने की जरूरत है। खेल से जीवन में अनुशासन की भावना का विकास होता है। उन्होेंने कहा कि संस्कृत के छात्र स्वयं को किसी से कमतर न आंकें, वह खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अजय परमार, कुलानुशासक डॉ. मनोज किशोर पंत, डॉ. विनय कुमार सेठी, डॉ. शैलेश कुमार तिवारी, डॉ. प्रतिभा शुक्ला, डॉ. हरीश चंद्र तिवाड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें