जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अभियान दल ने साधुबेला, भूपतवाला, बैरागी कैंप आदि क्षेत्रों में स्थित स्थायी और अस्थायी ढाबों, रेस्टोरेंट्स व खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान क्रीम, कढ़ी पकौड़ा, बेसन और स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक सहित चार खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए। व्यापारियों को साफ-सफाई एवं स्वच्छता रखने, ताजा भोजन परोसने, खाद्य सामग्री को ढककर रखने, गुणवत्तायुक्त और कच्चे खाद्य सामग्री का ही भोजन बनाने में प्रयोग करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे और कैलाश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।