फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जिले में नौ से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नौ से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी संबंधित विभागों को जनभागीदारी के साथ इसे सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत तिरंगा रैली, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, स्वतंत्रता दिवस समारोह और तिरंगा प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। तिरंगा साइकिल और विद्युत-चालित साइकिल रैली भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को बैठक की। इसमें उन्होंने सरकारी भवनों, पुलों, सड़कों, हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों और विद्यालयों सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा-थीम आधारित रोशनी और सजावट करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में तिरंगे से प्रेरित कला-कृतियों और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रेरक प्रसंगों से परिसर को सजाकर विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित की जाए।

उन्होंने सभी विभागों को राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट और विभिन्न सामाजिक माध्यम मंचों के जरिये अभियान का व्यापक प्रचार करने को कहा। अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को हर घर तिरंगा (www.harghartiranga.com) पर अपनी तस्वीर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों में जनसहभागिता सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और भारतीय ध्वज संहिता का पूरी तरह पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों, स्थानीय निकायों और औद्योगिक इकाइयों को अभियान के सफल संचालन के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय जनअभियान का हिस्सा बनने की अपील की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें