फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: होली पर्व पर लिए गुजिया, मावा समेत 18 खाद्य पदार्थों के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। होली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से चलाए गए अभियान में गुजिया, मावा समेत 18 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। दुकानदारों को मानकों की अनदेखी पर नोटिस जारी किए गए। खराब दूध मिलने पर 25 लीटर दूध भी नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में लोगों को गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सैंपलिंग और चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दिलीप जैन, योगेंद्र पांडेय, कैलाश टम्टा और पवन कुमार के साथ जनपद हरिद्वार के रुड़की, बहादराबाद, भगवानपुर व हरिद्वार शहर में होली पर्व और रजमान को देखते हुए विशेष अभियान चलाया गया।
27 फरवरी को टीम की ओर से रुड़की शहर में मिठाई दुकानों व रिटेल स्टोर्स का निरीक्षण कर गुजिया, खजूर, घी व अरहर दाल का एक-एक सैंपल लिया गया। चार नमूने भरे गए। 28 फरवरी को टीम की ओर से सिडकुल, बहादराबाद व हरिहार स्थित मिठाई दुकानों और रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। मौके पर खुला मावा के दो, गुजिया का एक, सूजी का एक और बेसन का एक सैंपल लिया गया। मौके पर साफ-सफाई उचित नहीं होने और मिठाइयों का उचित संग्रहण न करने पर दो मिठाई दुकानदारों को नोटिस जारी किया
विज्ञापन

एक मार्च को टीम की ओर से जगजीतपुर क्षेत्र में स्थित होल सेल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। खाद्य तेल के तीन, मावा का एक सैंपल लिया गया। टीम की ओर से भगवानपुर क्षेत्र में बेसन का एक, लाल मिर्च पाउडर का एक, दूध का एक और मैदा का एक सैंपल लिया गया। दो मार्च को रुड़की शहर में स्थित दूध डेयरियों का निरीक्षण कर खुला दूध का एक सैंपल लिया गया। मौके पर बासी और दुर्गंध युक्त लगभग 25 किलो दूध को मौके पर नष्ट कराया गया। दुकानदार को नोटिस जारी किया गया। खाद्य पदार्दाों की सैंपल रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें