फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन धर्म के मार्गदर्शक होते हैं संत : अजय भट्ट

विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से वार्ता करते केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्र? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि संतों के आशीर्वाद से ही जीवन चलता है।
विज्ञापन

कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए भी वह स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के दर्शन करने के लिए आश्रम में लगातार आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के मार्गदर्शक संत ही होते हैं। उन्होंने कहा कि नए मुख्यमंत्री के रुप में पदभार संभालने वाले पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश की भौगोलिक स्थिति का पूरा ज्ञान है। उन्हें तराई से लेकर ऊंचाई तक की सभी समस्याओं के बारे में मालूम हैं। देवस्थानम बोर्ड के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि हाई पॉवर कमेटी बनाई गई है। कमेटी की रिपोर्ट आने तक सब कुछ यथावत चलता रहेगा। चारधाम यात्रा को लेकर बोले कि नई गाइड लाइन आएगी तो श्रद्धालु जरूर दर्शन कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा न होने से आर्थिकी पर बुरा प्रभाव पड़ा है। जल्द ही कोई न कोई निर्णय निकल जाएगा। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा से देशभर में आने वाले चुनाव में काफी फायदा होगा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जमदग्नि, पूर्व राज्यमंत्री कमलेश सिंह, सुमित सिंघल, डॉक्टर अमन गर्ग, पराग चाकलान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें