फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा रक्षा के लिए पद्मावती का आमरण अनशन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
- गंगा रक्षा के लिए गंगा एक्ट बनाने की मांग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। मातृ सदन की अनुयायी साध्वी पद्मावती रविवार से गंगा रक्षा के लिए एक्ट बनाने की मांग को लेकर आमरण अनशन करेंगी।
शनिवार को मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार ने वादा खिलाफी की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जल्दी ही गंगा एक्ट बनाना चाहिए। इसके अलावा उत्तराखंड में प्रस्तावित चार जल विद्युत परियोजनाओं को तुरंत निरस्त करने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बार-बार वादा करने के बाद भी गंगा में समुचित जल नहीं छोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मातृ सदन के पत्र पर जून के महीने में तुरंत कार्रवाई की थी और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने मातृ सदन की सभी मांगों को मान लेने की बात दिल्ली में एक प्रतिनिधिमंडल से कही थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उदासीन बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि जब रायवाला से भोगपुर तक गंगा और सहायक नदियों में खनन पर रोक लगाने की बात लिखित में कही गई है तो फिर श्यामपुर में खनन कैसे शुरू कराया गया। उन्होंने कहा कि अब जब राज्य सरकार हरिद्वार में गंगा में खुलेआम अवैध खनन करा रही है तो उनके आश्रम की अनुयायी साध्वी पद्मावती ने गंगा की रक्षा के लिए अनशन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें