फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भैयादूज पर बसों में उमड़ी यात्रियों की भीड़, सीट के लिए मारामारी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- सुबह से ही बस अड्डे पर यात्रियों का जमावड़ा, महिलाओं और बच्चों को हुई परेशानी
- सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ रूट पर सबसे अधिक भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार/बहादराबाद। भैयादूज पर बसों में सफर करने के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। बसें अड्डे पर पहुंचती रही और तुरंत फुल पैक होती रही। सीटों के लिए यात्रियों में मारामारी की स्थिति बनी रही। बहादराबाद बस अड्डे पर भी यही हालत रही। रोडवेज ने बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए, लेकिन यात्रियों की संख्या अधिक होने से ये नाकाफी साबित हुए।
हरिद्वार डिपो से करीब 110 बसों का संचालन होता है। त्योहार पर भीड़ बढ़ने से बसें कम पड़ जाती हैं। बुधवार को भी भैयादूज पर यही स्थिति रही। रोडवेज ने भीड़ बढ़ने के बाद मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, नजीबाबाद, देहरादून रूट पर चलने वाली बसों के फेरे बढ़ाए, लेकिन फिर भी बस अड्डे पर खड़े होकर यात्री इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

वहीं, बहादराबाद कस्बे के बस अड्डे पर सुबह सात बजे से ही यात्रियों का पहुंचना शुरू हो गया था। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ जाने वाली बसों में सबसे अधिक भीड़ रही। कई यात्रियों को बसों में जगह नहीं मिलने के कारण अगली बस का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, कुछ यात्रियों ने मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लिया। बसों की कमी और भीड़ के चलते कई बहनें अपने भाइयों के घर देरी से पहुंची। उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक विशाल चंद्रा ने बताया कि त्योहार को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। यात्रियों की संख्या के अनुसार कई रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें