फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर भड़के ग्रामीण

Sat, 22 Oct 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पथरी
विज्ञापन
Ferupur outpost parked vehicle caught stones are mined in the area. - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरानी कुंडी में पट्टे पर खेती के लिए दी गई पंचायती जमीन पर अवैध खनन होता देख शनिवार को ग्रामीण भड़क गए। गुस्साए ग्रामीणों और खननकारियों में जमकर नोकझोंक हुई। इसी बीच जेसीबी और डंपर चालक फरार हो गए। उसके बाद ग्रामीणों ने दोनों वाहन पुलिस के हवाले कर डीएम को अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पत्र भेजा। ग्राम पंचायत सदस्य यशपाल सिंह ने भंडारण संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में फेरूपुर चौकी में तहरीर दी है।

कुछ दिनों से पंचायती जमीन पर जमकर अवैध खनन हो रहा है। ग्रामीण कई दिनों से इसका विरोध कर रहे हैं। शनिवार को ग्राम प्रधान सविता देवी ने पंचायती जमीन पर अवैध खनन होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर फेरूपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उप प्रधान सुखदेव पाल ने बताया कि ग्रामीण मामचंद को पंचायत की भूमि आसामी पट्टे के रूप में खेती करने के लिए दी गई है। पट्टेधारक ने उक्त भूमि दूसरे व्यक्ति को बेच दी है। पट्टे की भूमि पर भंडारण के नाम पर अवैध रूप से खनन किया जा रहा था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह ग्राम प्रधान सविता देवी और उप प्रधान सुखदेव पाल के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हुए और पट्टे की भूमि पर पहुंचे। वहां जेसीबी मशीन से खनन होता देख भड़क गए और विरोध में हंगामा कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों की अवैध खनन करने वालों के साथ भी नोकझोंक हो गई। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने चेतावनी दी पंचायती जमीन पर किसी भी सूरत में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी बीच ग्राम प्रधान सविता देवी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पंचायत की भूमि के आसामी पट्टों पर खनन पर रोक लगाने व पट्टों पर भंडारण की अनुमति निरस्त करने और पट्टों को बेचने व खरीदने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


फेरूपुर चौकी के कार्यवाहक प्रभारी अनुरोध व्यास ने बताया कि जेसीबी मशीन और डंपर सीज कर दिया गया है। जबकि दोनों चालक मौके से फरार हो गए हैं। इस संबंध में रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। ग्राम पंचायत सदस्य की ओर से दी गई तहरीर की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें