फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में हंगामा, 12 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में जूता स्टॉल के लिए हुए विवाद के बाद पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को पुलिस टीम मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान जूता स्टॉल के पास कुछ लोग वहां तैनात कर्मचारियों से बहस और हंगामा करते हुए दिखाई दिए। आरोप है कि उक्त लोग जूता स्टॉल हटाकर वहां अपनी दुकानें लगाने की बात कह रहे थे और विरोध करने पर कर्मचारियों को अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे थे।
मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और विवाद बढ़ने लगा। शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में मांगेराम, गुरमीत सिंह, विशाल, अंकित सौदाई, आदित्य पाल, विशाल शर्मा, तुषार, परमजोत, वंश राठौर, तनिश, आर्यन राजपूत और जतिन शामिल हैं। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि सभी का शांतिभंग में चालान कर सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से इन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें